• Mon. Apr 20th, 2026

भारतीय गेंदबाज के फैन हुए शोएब अख्तर

ByJanwaqta Live

Mar 26, 2021
भारतीय गेंदबाज के फैन हुए शोएब अख्तर

नई दिल्ली  : शोएब अख्तर ने भारत के लिए वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की तारीफ की है। प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले स्पैल में काफी रन दिए थे और उसके बाद दमदार वापसी की। अख्तर इस बात से बेहद प्रभावित नजर आए।
कृष्णा ने किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रेकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में 54 रन देकर चार विकेट लिए। कर्नाटक के तेज गेंदबाज के पास पांच विकेट लेने का भी मौका था। हालांकि विराट कोहली ने इयॉन मॉर्गन का कैच छोड़ दिया था। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कृष्णा की तारीफ करते हुए उन्हें करिश्मा कहा।
अख्तर ने कहा, वह कृष्णा नहीं हैं, करिश्मा हैं। जिस तरह इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की और अंत में उन्होंने चार विकेट लिए वह वाकई करिश्मा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *