• Mon. Apr 20th, 2026

जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन कोषागार का निरीक्षण किया

ByJanwaqta Live

Mar 31, 2021

देहरादून: वित्तीय वर्ष 2020-21 के अंतिम रोज जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला कोषागार कार्यालय जाकर वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न प्रतिभूतियों के लेनदेन पंजिका की जांच की तथा मुख्य कोषाधिकारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोषागार के डबल लाॅक  में रखे अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, उप कोषाधिकारी गिरीश लाल शाह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *