• Mon. Apr 20th, 2026

अपने सपने संस्था ने जरूरतमंद बच्चों को कापियां वितरित कीं

ByJanwaqta Live

Apr 26, 2021
देहरादून: सुभाषनगर में पुस्तक दान रूपी अभियान का समापन हुआ। अपने सपने संस्था जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के नए सत्र के लिए संस्था द्वारा विगत 15 दिनों से पुस्तक दान अभियान के तहत नई कापियां प्रदान की गईं। अपने सपने संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव ने कहा इस कोरोना काल मंे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का आर्थिक संकट के कारण अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति मोह भंग हो रहा है। कोरोना महामारी के कारण इस समय प्राइवेट और सरकारी सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। गरीब और जरूरतमंद बच्चों को इस समय आॅनलाइन सुविधाओं के अभाव में दिक्कत हो रही है। जिसके कारण वे पठन पाठन से वंचित हो रहे हैं, इसलिए अपने सपने संस्था ने ऐसे 60 बच्चों को कापियां प्रदान की। संस्था द्वारा ऐसे 60 बच्चों को 600 से अधिक कापियां प्रदान की गई। अपने सपने संस्था अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि इस कोरोना संकट में जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई रुकने नही देंगे, इसके लिए संस्था हरसंभव मदद करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से अपील की जरूरतमंद एवं मध्यमवर्ग के परिवारों के बच्चों की ऑनलाइन पढाई के समय तक स्कूलों द्वारा फीस आधी ली जाए। अपने सपने संस्था विगत 7 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *