• Mon. Apr 20th, 2026

100 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की

ByJanwaqta Live

Jun 2, 2021

देहरादून:  युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं सोशल मीडिया इंचार्ज वैभव वालिया द्वारा इस कोरोना काल मे जरूरत मंद परिवारों को राशन देने की जो मुहिम चलाई जा रही है उसके तहत आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा प्रेमनगर के 4 वार्डो में रहने वाले लगभग 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई।
इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा की कांग्रेस परिवार का परमोधर्मः सेवा है। कांग्रेस परिवार का हर एक कार्यकर्ता इस महामारी में जन सेवा में लगा हुआ है ओर आने वाले समय मे भी लगा रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब जनता के साथ खडी रही है तथा पूरे कोरोना काल में भी कांग्रेसजनों ने आम जरूरतमंद गरीब एवं असहायजनों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। चाहे रोजगार का मुद्दा हो, चाहे मंहगाई का, किसानों का हो या मजदूरों का हर वर्ग भाजपा शासन से पीडित है। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए मंहगाई कम करने का वादा किया था परन्तु सत्ता में आने के उपरान्त मंहगाई में दिन-दूनी रात चैगुनी वृद्धि हो रही है। देश नौजवान और किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है। देश की गरीब जनता भाजपा शासन में सबसे अधिक मायूस है। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं सोशल मीडिया इंचार्ज वैभव वालिया ने कहा है कि जब सरकार ने लोगो को महामारी में अकेला छोड़ दिया तो हम सभी युवा साथी एक एक जरूरतमंद परिवार के साथ हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन विजय सारस्वत, राजेंद्र शाह, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, कमर खान ताबी, नवीन पयाल, संदीप चमोली, अनिल ग्रोवर, राजीव पुंज, मोहित ग्रोवर, दीवान सिंह बिष्ट, जितेंदेर तनेजा, सुमित खन्ना, सन्नी, विजय रतूरी मांटी, आशीष देसाई, नितिन रावत, विजय नेगी, आशीष सक्सेना, शालीन बंसल, अनंत सेनी, सागर सेमवाल, राहुल तलवार, हरपाल सिंह, कुलदीप नरूला, राजीव पांडेय, मंजु थापा, सुखपाल गांधी, तरुण चक्रवर्ती, राजेश बाली आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *