• Fri. May 1st, 2026

SPORTS NEWS: मीराबाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SPORTS) नियुक्त किया जाएगा

ByJanwaqta Live

Jul 27, 2021
मीराबाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SPORTS) नियुक्त किया जाएगा

SPORTS: टोक्यो ओलम्पिक में रजत पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू को उनके राज्य मणिपुर में पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SPORTS) नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने यह घोषणा की। उन्होंने क़्यामगेई में डीआरडीओ द्वारा कोविड अस्पताल के निर्माण और पोरोम्पट में क्रायोजेनिक ऑक्सीजन प्लांट की चल रही स्थापना का निरीक्षण करने के दौरान यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि उनकी सरकार मीराबाई को एक करोड़ रुपये देगी जैसा पहले एलान किया गया था। उन्होंने साथ ही कहा कि ओलम्पियन जूडोका सुशीला देवी को कॉन्स्टेबल से प्रमोट कर सब इंस्पेक्टर बनाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि राज्य से ओलम्पिक में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने साथ ही घोषणा की कि राज्य सरकार ने राज्य में विश्व स्तरीय भारोत्तोलन अकादमी स्थापित करने का निर्णय भी ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *