• Fri. May 1st, 2026

CM ने कर्मचारियों को समस्त समस्याओं के उचित समाधान का भरोसा दिलाया

ByJanwaqta Live

Jul 27, 2021
CM ने कर्मचारियों को समस्त समस्याओं के उचित समाधान का भरोसा दिलाया

Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी के समक्ष आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याएं रखी। उन्होंने कर्मचारियों को समस्त समस्याओं के उचित समाधान का भरोसा दिलाया। मोर्चा पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के नियमित पदों को पुनर्जीवित करने एवं सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की मांग की।

 

 

CM ने कहा कि राज्य स्थापना के समय सफाई कर्मचारियों के जितने पद थे, उनको पुनर्जीवित करने के लिए पत्रावली का पूर्ण परीक्षण किया जाएगा और उचित समाधान निकाला जाएगा। मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कार्मिकों के मानदेय बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *