• Thu. Mar 12th, 2026

अकेला भारत ही नहीं, ये 5 देश भी 15 August को मनाते हैं आजादी का जश्न

अकेला भारत ही नहीं, ये 5 देश भी 15 August को मनाते हैं आजादी का जश्न

नई दिल्ली : Bharat 15 August , 2021 को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 1947 में 15 अगस्त को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस आजादी को हासिल करने के लिए, हमारे देश के कितने ही युवाओं, महिलाओं, बच्चे और बुजुर्गों ने अपनी जान की कुर्बानी दे दी थी।

15 August का दिन हर भारतीय के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है, लेकिन आपको बता दें, 15 अगस्त के दिन केवल भारत ही एक ऐसा देश नहीं है जो स्वतंत्रता दिवस को मनाता है, बल्कि भारत के अलावा ऐसे पांच दूसरे देश भी हैं, जो इस दिन को अपने स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

15 August को स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले ये देश हैं बहरीन, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो और लिकटेंस्टीन।

ब्रिटिश हुकूमत से बहरीन को 15 August, 1971 में आजादी प्राप्त हुई थी। जिसके बाद से हर साल बहरीन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है।

रिपब्लिक ऑफ कांगों 15 अगस्‍त 1960 को फ्रांस से अलग हुआ था। फ्रांस के शासन में आने के पूरे 80 साल आजादी मिली थी। जिसके बाद से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

15 अगस्त 1947 को उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया (दोनों देशों) को जापान से आजादी मिली थी। जिसमें  ‘विक्टरी ओवर जापान’ के रूप में मनाया जाता है। हर साल 15 अगस्त को दोनों देशों में उस दिन को मनाने के लिए छुट्टी के रूप में मनाया जाता है जब अमेरिका और सोवियत सेना ने कोरिया के दशकों पुराने जापानी कब्जे को समाप्त कर दिया था।

लिकटेंस्टीन, दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक, ने 1866 में जर्मन शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की और 1940 से 15 अगस्त को अपने राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। 5 अगस्त 1940 को, लिकटेंस्टीन की रियासत की सरकार ने आधिकारिक तौर पर 15 अगस्त को देश का राष्ट्रीय छुट्टी का दिन घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *