• Tue. Jan 20th, 2026

धीरेंद्र प्रताप ने उड़ाया अरविंद केजरीवाल की घोषणा का मखौल

ByJanwaqta Live

Aug 17, 2021
धीरेंद्र प्रताप ने उड़ाया अरविंद केजरीवाल की घोषणा का मखौल
कहा ना नौ मन तेल होगा और ना राधा नाचेगी
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्तराखंड के भावी मुख्यमंत्री के रूप में कर्नल कोठियाल को घोषित किए जाने का मजाक उड़ाते हुए आज कहा है कि ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल की घोषणा को मुंगेरीलाल के हसीन सपने बताया।धीरेंद्र प्रताप ने दावा किया उत्तराखंड में कांग्रेस की लहर चल रही है और जिस दिन भी राज्य में चुनाव होंगे भाजपा का तो सूपड़ा साफ होगा‌ही आप जैसी अवसरवादी पार्टियां भी खाता तक ना खोल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *