• Tue. Jan 20th, 2026

राष्ट्रव्यापी COVID VACCINATION के तहत अब तक 188.19 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

ByJanwaqta Live

Apr 27, 2022
राष्ट्रव्यापी COVID VACCINATION के तहत अब तक 188.19 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

नई दिल्ली: भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 188.19 करोड़ (1,88,19,40,971) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,31,48,146 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.75 करोड़ (2,75,34,619) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 5,17,547 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं।

भारत में सक्रिय मामले आज 16,279 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 2,252 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढक़र 4,25,25,563 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,927 नए मामले सामने आएं।

24 घंटों में कुल 5,05,065 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.59 करोड़ से अधिक (83,59,74,079) जांच की गई हैं।देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.59 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.58 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *