• Sun. Dec 14th, 2025

दिव्य ज्योति जाग्रति का उद्देश्य ब्रह्मज्ञान के माध्यम से धर्म को जन-जन में प्रचारित करनाः साध्वी श्रेया

ByJanwaqta Live

Nov 13, 2022

देहरादून गुरुदेव आशुतोष महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 7 से 13 नवंबर तक रामलीला ग्राउंड, कंझावला रोड, सेक्टर-21, रोहिणी, दिल्ली में भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छटे दिवस संस्थान के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए साध्वी श्रेया भारती ने कहा कि पंजाब में सर्व आशुतोष महाराज ने उस समय संस्थान की शुरुआत की जब चारों और आतंकवाद की घोर कालिमा थी। उस समय चंद लोगों को लेकर शुरु हुआ यह संस्थान आज विश्वस्तरीय ख्याति प्राप्त कर चुका है जिसके करोड़ों की संख्या में अनुयाई हैं। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का उद्देश्य धर्म को व्यवसाय बनाना नहीं बल्कि ब्रह्मज्ञान के माध्यम से धर्म को जन-जन में प्रचारित करना है क्योंकि धर्म प्रदर्शन नहीं अपितु दर्शन का विषय है।
साध्वी ने बताया कि संस्थान में हजारों युवा अपना सब कुछ त्याग कर केवल समाज कल्याण के लिए कार्यरत हैं जो कि साधन संपन्न परिवारों के शिक्षित उजाले हैं। यह सभी ब्रह्मज्ञान की मशाल लेकर विश्व शांति के संकल्प को सार्थक करने हेतु सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के मार्ग दर्शन में सेवा कर रहे हैं। वर्तमान समाज में अशांति का मूल कारण मानव मन की अशांति है और इस मन को शांत करने के लिए मानव को ब्रह्मज्ञान की नितांत आवश्यकता है। जब मानव सहज आनंद में आ जाएगा तभी समाज, राष्ट्र व विश्व शांति स्थापित हो सकती है। विश्व शांति की ध्वज लिए संस्थान आज आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में पूर्णतः कार्यरत है। संस्थान द्वारा अनेकों आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में चेतना का संचार किया जा रहा है जो अपने आप में अद्वितीय मिसाल है। आध्यात्मिक व सामाजिक तथ्यों से परिपूर्ण इस विलक्षण व रोचक कथा को श्रवण कर प्रभु भक्त आनंद विभोर हो उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *