• Thu. Jan 22nd, 2026

सावधान! देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में 10,542 केस दर्ज; 38 की मौत

ByJanwaqta Live

Apr 19, 2023

देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। चार दिन बाद ही कोरोना के केस में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में बीते 24 घंटे में महामारी के कुल 10,542 मामले सामने आए हैं। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 63,562 हो गए हैं।

गौरतलब है कि देश में चार दिन की गिरावट के बाद आज यानी 19 अप्रैल को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। 18 अप्रैल को कोरोना के कुल 7,633 मामले दर्ज किए गए थे।

38 मरीजों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में 38 मरीजों की जान भी गई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर अब 5 लाख 31 हजार 190 हो गया है। बता दें कि देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 48 लाख 45 हजार 401 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा इससे अब तक 4 करोड़ 42 लाख 50 हजार 649 लोग रिकवर भी हो चुके हैं।

डेली पॉजिटिविटी दर- 4.39 फीसदी

  • डेली पॉजिटिविटी दर- 4.39 फीसदी
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर- 5.10 फीसदी
  • एक्टिव केस- 0.14 फीसदी
  • रिकवरी दर- 98.67 फीसदी

220.66 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

Cowin वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.66 करोड़ से ज्यादा दी जा चुकी है। 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगी है, जबकि 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक लग चुकी है। साथ ही 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *