• Thu. Apr 16th, 2026

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व पीएम अटल बिहारी को पुष्पांजलि अर्पित की

ByJanwaqta Live

Aug 16, 2023

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ लखनऊ के लोकभवन परिसर में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उन्होंने एक्स पर संदेश देते हुए कहा है कि

कर्तव्य के पुनीत पथ को, हमने स्वेद से सींचा है,
कभी-कभी अपने अश्रु और प्राणों का अर्घ्य भी दिया है।
किंतु, अपनी ध्येय-यात्रा में हम कभी रुके नहीं हैं,
किसी चुनौती के सम्मुख, कभी झुके नहीं हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *