• Mon. May 4th, 2026

गुरु तेग बहादुर जी ने निर्दाेष लोगों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कियाः बिंद्रा

ByJanwaqta Live

Dec 6, 2024

देहरादून,। नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने कहा हम गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को मना रहे हैं, जिन्होंने मानवता, स्वतंत्रता और निर्दाेष लोगों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
गुरु तेग बहादुर जी का यह बलिदान हमें यह सिखाता है कि अन्याय, अत्याचार और तानाशाही के खिलाफ खड़े होना कितना महत्वपूर्ण है। उनकी बहादुरी और संकल्प हमें सच्चाई और न्याय के लिए लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। गुरु जी के शहीदी से हमें एक महत्वपूर्ण संदेश मिलता हैरू करुणा, सहनशीलता और समानता जैसे मूल्यों के लिए लड़ना और मानवाधिकारों की लड़ाई एक पवित्र कर्तव्य है। गुरु जी के बलिदान से हमें सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करना जारी रखें, और उनकी याद एक आशा और मार्गदर्शन का स्रोत बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *