देहरादून,। भारत में पारंपरिक आयुर्वेदिक दवाओं और वेलनेस उत्पादों के सबसे बड़े और सबसे पुराने निर्माताओं में से एक, बैद्यनाथ आयुर्वेद ने आज अपने बढ़ते सुपरफूड्स पोर्टफोलियो में नया उत्पाद श्बैद्यनाथ सर्टिफाइड ऑर्गेनिक मोरिंगा पाउडर लॉन्च करने की घोषणा की है। दुनिया भर में पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड के रूप में पहचाने जाने वाले मोरिंगा को समग्र प्लांट-आधारित पोषण की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पेश किया गया है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को प्राकृतिक रूप से आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सुपरफूड प्रदान करना है, ताकि वे अपनी दैनिक सेहत को सरल और प्राकृतिक तरीके से बेहतर बना सकें।
बैद्यनाथ सर्टिफाइड ऑर्गेनिक मोरिंगा पाउडर को सावधानीपूर्वक चुनी गई मोरिंगा की पत्तियों से तैयार किया गया है। इसमें विटामिन ए और सी जैसे पौधों पर आधारित पोषक तत्व और प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स शामिल हैं, जो संतुलित आहार के रूप में लेने पर वाइटलिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसकी प्राकृतिक पोषण क्षमता को बनाए रखने के लिए पत्तियों को साफ किया जाता है, छाया में सुखाया जाता है और फिर बारीक पीसा जाता है। प्रोसेसिंग की यह कोमल विधि पत्तियों के प्राकृतिक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट को सुरक्षित रखने में मदद करती है। साथ ही, इसका गहरा हरा रंग और ताजी खुशबू इस बात का प्रमाण है कि इसे बहुत कम रसायनों या मशीनी बदलावों के साथ तैयार किया गया है।
