रुद्रप्रयाग,। जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में बुधवार रात पूरे जनपद में एक व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान से जहां कानून तोड़ने वालों में हड़कंप मचा रहा, वहीं आम जनता ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सड़कों पर पुलिस की बढ़ती विजिबिलिटी और रात के समय इस तरह की प्रभावी पेट्रोलिंग से अपराधियों के हौसले पस्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। बुधवार की रात चले इस विशेष अभियान की कमान खुद क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल और क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी विकास पुण्डीर ने संभाली। पुलिस टीम ने जनपद के सभी प्रवेश द्वारों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल के साथ नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनो को खंगाला।
