• Fri. Feb 27th, 2026

देहरादून में आई.टी.बी.पी. सीमाद्वार परिसर में आयोजित हुआ “सेवानिवृत सैनिक दिवस”

ByJanwaqta Live

Feb 26, 2026

देहरादून,। आई.टी.बी.पी. सीमादार परिसर, देहरादून में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेवानिवृत पदाधिकारियों व दिवंगत पदाधिकारियों के आश्रितों के सम्मान में “सेवानिवृत सैनिक दिवस” का आयोजन किया गया। रिंकू थापा, सेनानी, 23वीं वाहिनी, आई.टी.बी.पी. की अध्यक्षता में वाहिनी परिसर में निवास करने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के समस्त सेवानिवृत पदाधिकारियों एवं दिवंगत कर्मियों के आश्रितों का सम्मान किया गया।
इस समारोह का शुभारंभ रिंकू थापा, सेनानी, 23वीं वाहिनी, आई.टी.बी.पी. द्वारा सबसे अधिक उम्र के वरिष्ठ सेवानिवृत पदाधिकारी कल्याण सिंह रावत, पूर्व सेनानी, आई.टी.बी.पी. को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पदम सिंह, सोम पंवार, पूर्व सेनानी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा सेवानिवृत कर्मियों एवं दिवंगत पदाधिकारियों के आश्रित परिवारजनों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया है। यह सम्मान समारोह कार्यक्रम भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के समस्त सेवानिवृत सैनिकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। जिसमें जसवंत सिंह तड़ियाल, पूर्व सेनानी, आई.टी.बी.पी., महारथी पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल संगठन द्वारा भी परिचय/संवाद स्थापित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेवानिवृत कर्मियों तथा दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को होने वाली समस्याओं पर गहनता से विचार-विमर्श कर उनका उचित समाधान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *