• Tue. Mar 10th, 2026

हल्द्वानी में बिजली कटौती में नए पावर हाउस से लाइन बिछाने का काम, 16 मार्च तक शटडाउन

ByJanwaqta Live

Mar 9, 2026

हल्द्वानी,। गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही ऊर्जा निगम ने बिजली के झटके देना भी शुरू कर दिया है। आइटीआइ परिसर डहरिया में बने नए बिजली घर से लाइनें बिछाने का काम करने को शटडाउन लिए जा रहे हैं। सुबह नौ शाम पांच बजे तक टीपी नगर और कमलुवागांजा बिजली घर से जुड़े इलाकों में सप्लाई ठप रही। करीब आठ घंटे तक आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 16 मार्च तक ग्रामीण डिविजन से अलग-अलग क्षेत्रों में समस्या बनी रहेगी।
विद्युत वितरण खंड हल्द्वानी ग्रामीण के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया की आइटीआइ परिसर डहरिया में नया बिजली घर बनाया गया है। उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए नया बिजली घर बनाया गया है। इससे जुड़ने वाले डहरिया सहित अन्य इलाकों में बिजली की नई लाइनें बिछाई जानी है।
साथ ही लालकुआं में खुली तारों को बदल कर आल एल्युमिनियम अलाय कंडक्टर (एएएसी) केबल डालने का काम भी शुरू किया गया है। टीपी नगर और कमलुवागांजा बिजली घर से जुड़े क्षेत्रों में रविवार से शटडाउन लेना शुरू कर दिया गया है।
जो 15 मार्च तक जारी रहेगा। जबकि, लालकुआं बिजली घर से जुड़े इलाकों में आज से शटडाउन लिया जाएगा। यहां 16 मार्च तक शटडाउन होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *