• Thu. Mar 26th, 2026

लाखों की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

ByJanwaqta Live

Mar 23, 2026

नैनीताल,। काठगोदाम में पुलिस ने 27 लाख रुपए की स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि काठगोदाम थाना पुलिस को सुचना मिली थी कि क्षेत्र में नशे की खेप की सप्लाई होने जा रही है। इस सूचना के आधार पर ही पुलिस टीम का गठन किया गया और क्षेत्र में वन विभाग के जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास चेकिंग अभियान शुरू किया गया।
तलाशी के दौरान पुलिस को दो युवक आते हुए दिखाए दिए, जो उन्हें कुछ संदिग्ध लगे। पुलिस ने जब युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से करीब 91.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आनंद सिंह रावत और रोहित थापा के रूप में हुई है। आनंद सिंह रावत के पास से 68.35 ग्राम और रोहित थापा के पास से 22.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस मामले में थाना काठगोदाम पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक को उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म सितारगंज निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे। पुलिस अब इस सप्लायर की तलाश में जुट गई है। मुख्य आरोपी आनंद सिंह रावत के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *