• Thu. Mar 26th, 2026

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ByJanwaqta Live

Mar 23, 2026

देहरादून,। थाना विकासनगर पुलिस ने रविवार रात को कसाई मौहल्ला कुंजाग्रांट से रूखसाना उम्र 50 साल पत्नी स्वं मोहम्मद सलीम निवासी कुंजाग्रांट कोतवाली विकासनगर को 14.58 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
पुलिस स्टेशन प्रभारी कुल्हाल विवेक भंडारी ने बताया कि स्मैक तस्कर महिला पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट मे जेल जा चुकी है। महिला द्वारा यह भी बताया गया कि वह मजदूरी करती है, जिससे घर का खर्चा नहीं चल पाता। इसी कारण से स्मैक बेचने का काम करती है, वो चलते फिरते लोगों को स्मैक बेचती है।
वहीं सहसपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में भी आकस्मिक तलाशी अभियान के दौरान होरावाला रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक तस्कर राकिब उम्र 32 साल निवासी रेडापुर ढाकी सहसपुर से करीब 6.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *