• Thu. Mar 26th, 2026

युवक से मारपीट करने के चार आरोपी गिरफ्तार

ByJanwaqta Live

Mar 25, 2026

देहरादून,। सहसपुर थाना पुलिस ने एक युवक की पिटाई कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन चारों आरोपियों की हरकातों से स्थानीय लोग परेशान थे।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात धर्मावाला चौक के समीप एक युवक. रविंद्र के साथ कुछ युवक मारपीट और गाली गलौज कर रहे थे। इसके साथ ही उस युवक को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस के साथ थाने पहुंचे वादी रविंद्र सिंह ने मारपीट, गाली गलौज, वाहन को क्षतिग्रस्त करने और अपने वाहन को खतरनाक तरीके से चलाने का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे में आरोप लगाया गया कि इससे आम जनमानस के जीवन पर संकट पैदा हो सकता था।
इसके बाद रविंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. सहसपुर कोतवाली के एसएसआई विकास रावत ने बताया कि रविंद्र पर हमला करने की तहरीर मिली है। शरारती तत्वों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शरारती तत्वों से बरामद कार को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। इलाके में किसी को उपद्रव नहीं करने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *