• Sun. Mar 29th, 2026

आईआईटी रुड़की में पीएनजी सुविधा के प्रथम चरण का उद्घाटन

ByJanwaqta Live

Mar 26, 2026

देहरादून,। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने सतत ऊर्जा और आधुनिक अवसंरचना की दिशा में अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की, जब 25 मार्च 2026 को रुड़की परिसर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सुविधा का उद्घाटन किया गया। यह परियोजना एचएनजीपीएल द्वारा क्रियान्वित की जा रही है, जो भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और गेल गैस लिमिटेड का एक संयुक्त उद्यम है।
पीएनजी परियोजना के प्रथम चरण, जिसमें डी-कंप्रेशन यूनिट शामिल है, का उद्घाटन प्रो. कमल किशोर पंत, निदेशक (आईआईटी रुड़की) और राहुल टंडन, बिज़नेस हेड (बीपीसीएल दृ गैस) द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. यू.पी. सिंह, उप निदेशक (आईआईटी रुड़की), विवेक वोहरा, सीईओ (एचएनजीपीएल), नवीन कुमार, सीएफओ (एचएनजीपीएल) सहित एचएनजीपीएल और आईआईटी रुड़की के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल के अंतर्गत, 15,000 मीटर से अधिक एमडीपीई पाइपलाइन पहले ही बिछाई जा चुकी है। इस परियोजना में परिसर के 14 छात्रावासों के मेस सुविधाओं तथा लगभग 1500 आवासों तक पीएनजी सुविधा का विस्तार शामिल है। एचएनजीपीएल की टीम, आईआईटी रुड़की के इंस्टीट्यूट वर्क्स डिपार्टमेंट (आईडब्ल्यूडी) के सहयोग से, परिसर के प्रत्येक रसोईघर तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। यह परियोजना भारत सरकार के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसके तहत पीएनजी को एक स्वच्छ, सुरक्षित और विश्वसनीय ऊर्जा स्रोत के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। यह नई सुविधा निवासियों और छात्रों के लिए सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन को कम करने और भारत के सतत ऊर्जा की ओर संक्रमण में योगदान देने की अपेक्षा रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *