• Thu. Apr 2nd, 2026

फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी दोस्त की कार

ByJanwaqta Live

Mar 27, 2026

रुद्रपुर,। दोस्त पर भरोसा कर कंपनी में कार लगाने के लिए देना किच्छा निवासी युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि उसके दोस्त ने कार दिल्ली में केरल निवासी व्यक्ति को बेच दी। पीड़ित की शिकायत पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपित दोस्त पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, माता फार्म नजीमाबाद किच्छा निवासी जसवीर सिंह पुत्र प्रगट सिंह ने बताया कि उसके दोस्त शिवम नागपाल ने अपने एक मित्र ध्रूव दुआ से मिलवाया था। बाद में उससे उसकी दोस्ती हो गई। इस दौरान ध्रूव ने नई गाड़ी लेकर कम्पनी में लगवाने की बात कही।इसके लिए वह राजी हो गया और उसने महिंद्रा फाइनेंस से एक इनोवा किस्टा फाइनेंस करा ली। जिसके बाद उसने कार ध्रूव दुआ को दे दी। बाद में ध्रूव ने दो-तीन किस्त देने के बाद कहां की उसकी हालत खराब चल रही है।रूकी हुई किस्त कुछ समय बाद वह दे देगा। आरोप है कि अब उसे पता चला है कि ध्रूव ने कार को कार डीलर तनजीर निवासी केरल को दिल्ली में फर्जी कागज बनाकर बेच दी है। जसवीर सिंह ने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ध्रुव दुआ पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *