• Wed. Apr 8th, 2026

ऊखीमठ क्षेत्र के साथ मद्महेश्वर घाटी को मिली उपलब्धि

ByJanwaqta Live

Mar 29, 2026

रुद्रप्रयाग,। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत हिमालय स्वयं सहायता समूह, पाली द्वारा फ्लैक्स बैनर प्रिंट, पोस्टर एवं प्रिंटिंग यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस यूनिट के शुरू होने से ऊखीमठ क्षेत्र सहित मद्महेश्वर घाटी को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है।
उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि यह यूनिट क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में मदद मिलेगी।
राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि इस प्रकार की इकाइयों के संचालन से जहां स्थानीय जनता को सुविधाएं मिलेंगी, वहीं स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी तथा जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्वाण ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में प्रिंटिंग सुविधाओं का अभाव था, जिसके कारण लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी दूरस्थ शहरों का रुख करना पड़ता था। अब इस यूनिट के स्थापित होने से समय और धन दोनों की बचत होगी और स्थानीय स्तर पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।
ब्लॉक मिशन मैनेजर रणजीत रावत ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ सामाजिक रूप से भी अपनी भागीदारी बढ़ा सकेंगी। स्थानीय जनता ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम में मदन भट्ट, संगीता नेगी, बृजेश पन्त, गीता देवी, लक्ष्मी राणा, भरत सिंह नेगी, राजीव भट्ट, महेश बर्त्वाल, प्रमोद नेगी, रेखा रावत, गणेश थपलू, वंदना देवी, कुसुम देवी और किरण देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *