• Wed. May 20th, 2026

उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से 7 जून तक  

ByJanwaqta Live

May 17, 2026

देहरादून,। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन समिति की ओर से प्रतिष्ठित उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 22 मई से 7 जून तक किया जाएगा। जिसमें देश की सभी प्रतिष्ठित एसोसियेशन की टीमें भाग ले रही है। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के सचिव पीसी वर्मा ने बताया कि विजेता टीम के लिए 10 लाख रुपए का पुरस्कार और गोल्ड कप ट्रॉफी जिसकी (प्रतिलिपि) उन्हें दी जाएगी। उपविजेता टीम को 7 लाख रुपए और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। साथ ही प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के लिए 5000 रुपए और मैन ऑफ द सीरीज के लिए 100000 रुपए का पुरस्कार रखा गया है। दोनों टीमों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी नवाजा जाएगा। इस बार भी सभी मैच रंगीन ड्रेस में होंगे जिसे हमारी समिति द्वारा प्रत्येक खिलाड़ी को प्रदान की जाएगी। सभी मैच सफेद बाल से खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल से नाकआउट आधार पर खेले जाएंगे सभी मैच दिन और रात (डे नाइट) के होंगे इसमें दो मैचेस ( डे नाइट) अल्फा क्रिकेट स्टेडियम गणेशपुर में खेले जाएंगे। कुल मिलाकर 16 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है और जिन्हें चार पूल में बांटा गया है और चार क्वार्टर फाइनल दो सेमीफाइनल और 7 जून को फाइनल मैच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि दो मैचों को छोड़ कर सभी मैच महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस बार भी आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों के लिए रहने और उनके आने जाने की व्यवस्था और मैच के दिन भोजन की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही साथ इस उम्मीद के साथ की लगभग सभी टीमों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय आईपीएल के खिलाड़ी यहां भाग ले रहे हैं तो इस बार यह जो 42 वा संस्करण है यह अपने आप में एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष राजीव दत्ता, अधिशासी सचिव डा. जेएस सचान, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र बाजपाई, कुमार थापा, दीपक जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *