• Sat. May 23rd, 2026

दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘मैनर फैस्ट’ का शुभारंभ

ByJanwaqta Live

May 22, 2026

मसूरी,। सेंट जॉर्ज कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘मैनर फैस्ट’ का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि राहुल आनंद, डॉ. अमीशा आनंद, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा, कल्चरल को-ऑर्डिनेटर दीपाली बल्लभ व चारों सदनों की हाउस मिस्ट्रेस, हाउस मास्टरस् व कैप्टनस् ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि व उनकी पत्नी को पौधा व स्कूल का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी सदनों के कप्तानों ने स्वस्थ वातावरण में टीम भावना के साथ प्रतिस्पर्धा की शपथ ली।
मुख्य अतिथि राहुल आनंद ने इस सांस्कृतिक महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा करते हुए सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने लिए शुभकामनाएँ दीं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन इंडियन और वेस्टर्न सोलो, इंडियन और वेस्टर्न ग्रुप सिंगिंग, बैंड, डम शराड, क्वीज़ व स्पैलबी डिविजन 1से 4, व डिविजन 2 से 4 के लिए फोटोग्राफी की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में इरफान शेख, अमोस डिवैसी, हिमांशु ग्रोवर, तेजस्वी कुमार, गौरव कुमार, निखिल राणा व प्रतिभा द्विवेदी शाह रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए अपने संभाषण में कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि सेंट जॉर्ज कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी प्रोत्साहन दिया जाता है। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, कलचरल को-ऑर्डिनेटर दीपाली बल्लभ व भवनेश नेगी के दिशा-निर्देशन में आज की सभी प्रतियोगिताएँ संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *