• Sat. May 30th, 2026

मसूरी प्रेस क्लब ने आयोजित किया मसूरी संवाद कार्यक्रम

ByJanwaqta Live

May 29, 2026

मसूरी,। मसूरी प्रेस क्लब ने पहली बार मसूरी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी से शहर की समस्याओं पर सवाल किए, जिसका उन्होंने बखूबी उत्तर दिए व मसूरी प्रेस क्लब की इस पहल का स्वागत व सराहना की व कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नगर पालिका को अपनी कमियों के बारे में पता चलता है, जिसका जनहित में समाधान करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि चुनौतियां कई है, कई लोग नाराज भी रहते हैं लेकिन शहर की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के प्रयास पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग विकास कार्यों पर राजनीति कर रहे हंै, यह शहर हित में नहीं है उन्हंे राजनीति करने के कई मंच है जंहा उन्हें जबाव दिया जायेगा।
मसूरी प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित पहली बार मसूरी संवाद कार्यक्रम में मसूरी की पहली महिला अध्यक्ष मीरा सकलानी ने पत्रकारों के सवालों के उत्तर दिए। उन्होेंने यातायात बाधित होने व लंढौर में जाम की समस्या पर कहा कि इसके लिए स्थानीय लोग दोषी है, लंढौर के लोगों को खुद समझना चाहिए कि अगर वह सड़कों पर वाहन खडे करेंगे तो पर्यटक अपने वाहन कहां खडे करेगा। लंढौर वालों को पार्किग भी दी गयी लेकिन उन्होंने उसके बावजूद दुकानों के आगे वाहन लगाने बंद नहीं किए। स्वास्थ्य संबंधी सवाल पर उन्होेने कहा कि पहले पालिका की कई डिस्पेंसरियां है, लेकिन बाद में बंद कर दी गयी, लेकिन पालिका का प्रयास है कि शीघ्र सेंटमेरी अस्पताल को खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति करने के अनेक मंच है लेकिन शहर हित में राजनीति नहीं करनी चाहिए। गर्ग डिस्पेंसरी का मामला कोर्ट में है। उन्होंने पालिका की कार्य प्रणाली के सवाल पर कहा कि पालिका की कार्यप्रणाली को बदलने में लंबा समय लगेगा, क्यों कि उनकी आदतें बदलने में समय लगेगा। लेकिन एक वर्ष के कार्यकाल में वह समझ गये है कि अब तो कार्य करना ही पडेगा, कुछ तो घर बैठ कर ही वेतन ले रहे हैं, उन्हें कार्य करना पडेगा, मसूरी के विकास व ट्रिपल इंजन की सरकार के बाद कार्य न होने के सवाल पर कहा कि उन्होंने स्वीकार किया कि ट्रिपल इंजन की सरकार है उसी के कारण कैमल बैक रोड के सौंदर्यीकरण के लिए बड़ा बजट स्वीकृत किया गया है, लेकिन पिछली बोर्ड के कार्य धरातल पर नहीं आये व उन कार्यों को करना पड़ रहा है जो सड़कें पालिका के अधीन है उन पर शीघ्र कार्य किया जायेगा व एक पार्किग इसी वर्ष बनेगी। उन्होंने कहाकि वह वोट बैंक की राजनीति नहीं करती, वहीं मालरोड से पटरी हटाने में भी ट्रिपल इंजन के कारण ही संभव हुआ है। मसूरी में पालिका की संपत्तियों पर हो रहे अवैध कब्जो व सीमांकन करने के सवाल पर कहा कि पालिका की 70 प्रतिशत भूमि सुरक्षित है वहीं एक कमेटी का गठन किया है जो पहले पालिका की संपत्तियों का 15 दिनों में सीमाकन का कार्य शुरू करेगी, उसके बाद कब्जो को हटाने की कार्रवाई करेगी, स्वच्छा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मालरोड के दुकानदार को अपने सामने की जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी, ताकि कूड़ा इधर उधर न फेंकें, व अपना कूडा अपने डस्टबिन में रखें, इसमें सहयोग करने की जरूरत है। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी का शॉल व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर महासचिव सूरत सिंह रावत, बिजेंद्र पुंडीर, शूरवीर भंडारी, हरीश कालरा, दीपक रावत, तान्या सैली, मोहसिन तन्हा, नरेश नौटियाल, धमेंद्र सिंह, अजीत कुमार, सुमित कंसल, शिव अरोड़ा, मोहन कैंतुरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *