• Sun. Aug 23rd, 2026

रुद्रपुर, जसपुर, रुड़की और बाजपुर के बाद हल्द्वानी शाखा का उद्घाटन किया

ByJanwaqta Live

Aug 22, 2026

हल्द्वानी,। आरबीआई पंजीकृत एनबीएफसी- एमएफआई डीजेटी माइक्रोफाइनेंस ने हल्द्वानी में एक नई गोल्ड लोन शाखा के उद्घाटन के साथ उत्तराखंड में अपनी उपस्थिति और मजबूत की है। यह नई शाखा, इस राज्य में रुद्रपुर, जसपुर, रुड़की और बाजपुर में विस्तार के बाद कंपनी की पांचवी शाखा है। हल्द्वानी शाखा का उद्देश्य इस क्षेत्र में लोगों, व्यापारियों, स्वरोजगार में लगे पेशेवरों, छोटे कारोबारियों और एमएसएमई के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और सुरक्षित ऋण तक पहुंच में सुधार लाना है। इसकी गोल्ड लोन पेशकश के जरिए ग्राहक एक सरल डिजिटल प्रक्रिया, न्यूनतम कागजी कार्रवाई और ऋण मंजूरी के साथ 5,000 रुपये के शुरुआती ऋण का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि यह दस्तावेजों के सत्यापन और बंधक पत्र पर निर्भर करेगा। डीजेटी माइक्रोफाइनेंस की दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भी गोल्ड लोन शाखा का नेटवर्क है।
इस विस्तार पर प्रतिक्रिया देते हुए डीजेटी माइक्रोफाइनेंस के मुख्य परिचालन अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा, “हल्द्वानी में हमारी नई गोल्ड लोन शाखा का उद्घाटन, पूरे उत्तराखंड में हमारी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है इससे औपचारिक ऋण ग्राहकों के करीब आएंगे। हल्द्वानी इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्र है और हम एक पारदर्शी और सुविधाजनक ऋण समाधान के साथ व्यक्तियों, उद्यमियों और छोटे कारोबारियों की सेवा करने का यहां अवसर देखते हैं। हम मजबूत ग्राहक सेवा, जिम्मेदारी भरी उधारी व्यवस्था और जबरदस्त सुरक्षित मानकों को बनाए रखते हुए हमारी शाखाओं का नेटवर्क निरंतर बढ़ाना जारी रखेंगे।
गोल्ड लोन उत्पाद लचीले पुनर्भुगतान विकल्पों की पेशकश करते हैं जिसमें परिपक्वता पर मूलधन चुकाने के साथ मासिक ब्याज सेवा और कंपनी की नीति के मुताबिक आंशिक भुगतान, फोरक्लोजर और टॉप अप सुविधाएं शामिल हैं। ये शाखाएं मजबूत सुरक्षा प्रणालियों से युक्त हैं और गिरवी रखे गए सोने को सुरक्षित ढंग से संभालने के लिए आरबीआई के सभी नियमों का पालन किया जाता है। यह विस्तार, डीजेटी माइक्रोफाइनेंस द्वारा अपने ऋण पोर्टफोलियो का विविधीकरण करने और पूरे उत्तर भारत में अपनी पैठ बढ़ाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। इसके पोर्टफोलियो में संयुक्त देनदारी समूह (जेएलजी) ऋण, टॉप-अप-लोन, माइक्रो एलएपी, व्यक्तिगत ऋण और गोल्ड लोन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *