• Mon. Apr 27th, 2026

राजकीय महाविद्यालय जुखाला की नवगठित छात्र परिषद को शपथ दिलाई

Byjanadmin

Oct 9, 2018


जनवक्ता ब्यूरो बिलासपुर
राजकीय महाविद्यालय जुखाला की नवगठित छात्र परिषद को मंगलवार को कॉलेज के प्राचार्य डा. एच. एल. शर्मा द्वारा सादे एवं गारिमापूर्ण समारोह में शपथ दिलाई गई ! इस असवर पर केन्द्रीय छात्र परिषद के लिए मनोनीत पधाधिकारियो एवं सदस्यों ने भारत के संविधान छात्र समुदाय के कल्याण एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अध्यादेश एवं मनोनयन नियमो की निष्ठा एवं इमादारी से अनुपालना करने की शपथ ली ! इस बार जुखाला कॉलेज में केन्द्रीय छात्र परिषद में चारो पदों पर लडकियों का दबदबा रहा और इन पदों पर कोई भी लड़का कब्जा नही कर सका ! केन्द्रीय छात्र परिषद में अध्यक्ष पद के लिए सिमरन , उपाध्यक्ष पद के लिए पुष्पा , सचिव पद के लिए प्रीति तथा सयुंक्त सचिव पद के लिए दीक्षा गर्ग को मनोनीत किया गया ! जबकि अलका शर्मा , कविता , कामिनी देवी , अम्बिका ठाकुर , अंकिता , चंद्रमणि , खुशबु चौधरी , स्मृति ठाकुर , तृप्ता देवी को कक्षा प्रतिनिधी के रूप में चुना गया ! इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर मनोनीत हुई सिमरन ने छात्रों से आह्वाहन किया कि वह महाविद्यालय की उन्नति में अपना योगदान दे तथा कोई भी ऐसा कार्य न करे जिससे महाविद्यालय व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे ! महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एच. के. शर्मा ने मनोनीत छात्र छात्राओ को बधाई दी तथा उनसे महाविद्यालय की प्रग्रती के प्रति द्रिड संकल्प लेने का आह्वाहन किया ! इस समारोह में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *