मुख्यातिथि ने शिक्षा के साथ-2 खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट रहने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया
जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह किसी भी स्कूल के लिए एक अहम दिन होता हे जिसमें बच्चों द्वारा बर्ष भर शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। ये उदगार स्थानीय विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या आदर्श पाठशाला हमीरपुर के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद अपने संबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति अति संवेदनशील है तथा बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के उददेश्य से जिला के 271 स्कूलों में नर्सरी की कखाएं शुरू की जा रही हैं। बच्चों को घर द्वार के नजदीक गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के उददेश् से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आदर्श विधालय खोला जा रहा है तथा आने वाले समय में खंड तथा पंचायत स्तर पर भी ऐसे विधालय खोले जजाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस स्कूल में पुस्तकालय भवन के लिए 1 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है तथा इसका शीघ्र निर्माण कर जनता को समर्पित किया जाएगा जिससे बच्चों को पुस्तकालय में और अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने बच्चों का आहवान किया कि वह सकारात्मक सोच रखें तथा आत्मविश्वास को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि इन दोनों चीजों के होने से बच्चों को अपनी मंजिल को हासिल करने में दुनिया की कोइ्र भी ताकत नहीं रोक सकती है। उन्होंने अध्यापकों तथा अभिभावकों का भी आहवान किया कि वह बच्चों को अच्छी शिक्षा तथा संस्कार प्रदान करें और महान विभूतियों के चारित्रिक गुणों से अवगत करवाएं ताकि वह उनसे प्रेरणा लेकर जीवन में विकास की बुलंदियों को हासिल कर सकें। उन्होंने चिंता व्यकत की कि आज प्रदेश में 25 प्रतिशतत युवा नशे की गिरफत में है इसलिए प्रतयेक माता-पिता का परम कर्तव्य होना चाहिए कि वह अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें तथा सामाजिक बुराईयों से दूर रहने के लिए निरंतर मार्गदर्शन करें। उन्होंने शिक्षा तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट रहने वाले बच्चों को बधाई दी तथा अन्य बच्चों को इनसे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढऩे के लिए कड़ी मेहनत करने का आहवान किया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जहां लोगों का मनोरंजन किया वहीं देश की एकता अखंडता को बनाए रखने, सामाजिक बुराईयों का समाप्त करने, बेटियों के प्रति सकारातमक सोच पैदा करने का भी संदेश दिया। मुख्यातिथि ने शिक्षा के साथ-2 खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट रहने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।उन्होंने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए स्कूली छात्राओं की मुक्त कंठ से सराहना की तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उन्हें अपनी एैच्छिक निधी से 11 हजार रूपए देने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा सोमदत्त सांख्यान ने छात्राओं का आहवान किया कि वह शिक्षा के साथ अन्य सभी प्रकार की स्कूली गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ता है तथा स्वयं को अवलोकन करने का भी अवसर प्राप्त होता है।

इससे पहले स्कूल प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि स्कूल के कर्मठ प्राध्यापकों की कड़ी मेहनत के फलस्वरूप बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, हमीरपुर भाजपा मंडल महासचिव राजेश गौतम, हरीश शर्मा, शहरी ईकाई के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुमन कपिल, जिला परिषद सदस्य वीना कपिल, नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देवी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा,एसएमसी प्रधान दीपक राज, राजेन्द्र शर्मा, कमलेश, चंदशेखर, वाईस प्रींसिपल किरण शर्मा,नगर पार्षद बिधी चंद शर्मा, राजेश चौधरी, समाजसेवी कमलेश, भूमिगत शर्मा, मनोहर ठाकुर, करतार ठाकुरदिनेश पटियाल, जगवीर सिंह के अतिरिकत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

