दीपक शर्मा फिर बने भाजपा प्रवक्ता
जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक शर्मा को एक बार फिर भाजपा ने हमीरपुर का संसदीय क्षेत्र का प्रवक्ता बना कर भरोसा जताया है। दीपक शर्मा इससे पहले भी विधानसभा चुनावों के दौरान प्रवक्ता बनाए गए थे। भाजपा ने पुर्नगठन के बाद फिर से दीपक शर्मा पर भरोसा जता कर लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि दीपक शर्मा एक प्रखर वक्ता के रूप में जाने जाते हैं। अपनी नियुक्ति पर दीपक शर्मा ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का धन्यावाद किया है। उन्होंने कहा कि जो दायित्व पार्टी ने उन्हें सौंपा है, वो उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
