जनवक्ता ब्यूरो शिमला
मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, जिनका शनिवार रात को नई दिल्ली में निधन हो गया।
उन्होंने कहा कि मदन लाल खुराना एक अनुभवी और प्रतिष्ठित नेता थे, जिन्होंने दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने राजस्थान के राज्यपाल तथा केन्द्रीय मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। जमीनी स्तर पर भाजपा को मजबूत बनाने के लिए भी वह हमेशा प्रयासरत रहे और उनके इस योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
जय राम ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शन्ति के लिए प्रार्थना की है।

