• Fri. Jan 30th, 2026

पत्रकार विवेक अग्रवाल के पिता के निधन पर शोक जताया

Byjanadmin

Oct 28, 2018


स्वर्गीय एलडी सिंगला

भोग 31 अक्टूबर को विवेक अग्रवाल के ऊना स्थित निवास स्थान पर

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर

उना के वरिष्ठ पत्रकार विवेक अग्रवाल के पिता एलडी सिंगला का अकस्मात निधन हो गया है इस निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा भी हिमाचल प्रदेश के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल,पंचायत मंत्री वीरेंद्र कंवर, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडेय, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, कांग्रेस सेवा दल प्रमुख अनुराग शर्मा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्ख , विधायक सुजान सिंह पठानिया ,पवन काजल, धनीराम शांडिल ,नंदलाल एवं विक्रमादित्य, पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने भी गहरा शोक प्रकट किया हैविपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती विधायक लखविंद्र राणा, विधायक राजेंद्र राणा, नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर, सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर व तिलकराज शर्मा, पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी व राकेश कालिया व प्रो राम कुमार उपाध्यक्ष एसआईडीसी ने भी इस निधन पर शोक प्रकट किया है । एलडी सिंगला मंडी जिला के सुधार हाई स्कूल से मुख्य अध्यापक सेवानिवृत हुए थे । अपने सेवाकाल में उन्होंने बिलासपुर के नैना देवी में 18 साल सेवा की। उनकी धर्म शांति के निमित्त रखा गया भोग 31 अक्टूबर को विवेक अग्रवाल के ऊना स्थित निवास स्थान पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *