जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, जे.पी. नड्डा ने आज काजीरंगा असम में ” भारत मे उत्तम और अनुकरणीय स्वास्थ्य सुविधाओं एवं नई पद्धति” पर 5 वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में सरबानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री असम, अश्विनी कुमार चौबे, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सहित अन्य कई गणमान्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तम सम्भावनाओं पर विशेषज्ञों ने जन स्वास्थ्य पर अपनी राय भी रखी।

भारत की स्वास्थ्य क्षेत्र में अद्वितीय उन्नति पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व के अंतर्गत, हमने ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कई अनुकरणीय मील के पत्थर हासिल किये हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में आयुष्मान भारत को एक बड़ा कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को उत्कृष्ट एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है ताकि भारत में कोई भी स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के दौरान जे.पी. नड्डा ने उन राज्यों को भी पुरस्कार दिए जिन्होंने स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि दिखायी है। अन्य राज्यों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश ने भी स्वास्थ्य क्षेत्र में कई उपलब्धियां प्राप्त की जो की उल्लेखनीय हैं और जिसके लिए राज्य को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया:
नवजात मृत्यु दर में सबसे ज्यादा वार्षिक गिरावट, 2015 बनाम 2016
5 वर्ष से कम मृत्यु दर में सबसे ज्यादा वार्षिक गिरावट 2015 बनाम 2016
एन.पी.सी.डी.सी.एस.
इंडोर सर्विसेज (ओ.पी.डी. में परिवर्तन के आधार पर, 2016-17 एच.एम.आई.एस.)

