• Sat. Apr 25th, 2026

केशवा राम के लिए जनमंच रहा विशेष रूप से लाभदायक

Byjanadmin

Nov 4, 2018

विद्युत आपूर्ति धनराशि उपलब्ध होते ही की जाए

जनवक्ता ब्यूरो सोलन
जनमंच कण्डाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ममलीग के केशवराम के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहा। ग्राम पंचायत ममलीग के केशवाराम ने कृषि मंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए कहा कि उनके आवास में विद्युत का कोई प्रावधान नहीं है। वे इस दिशा में गत कई वर्षों से विद्युत विभाग को प्रार्थना कर रहे हैं। डॉ. मारकण्डा ने इस संबंध में प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड के सोलन स्थित अधिशाषी अभियंता एवं अन्य अधिकारियों से पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंन हिमउर्जा विभाग को निर्देश दिए कि विद्युत कुनैक्शन स्थापित होने तक केशवराम के आवास में सौर उर्जा चलित प्रकाश की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में व्यय होने वाली 15 हजार रुपये की राशि वे स्वयं उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि केशवाराम के आवास तक विद्युत आपूर्ति धनराशि उपलब्ध होते ही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *