• Tue. Feb 3rd, 2026

आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाई गई भगवान श्री धनवंतरि जी की जयंती

Byjanadmin

Nov 5, 2018

मुख्यातिथि एडीसी रत्न गौतम ने बांटे रोगियों को फल

जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
भगवान श्री धनवंतरि जी की जयंती सोमवार को जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय हमीरपुर के सभागार में आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रत्न गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा0 सरिता राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने पूजन तथा हवन किया तथा अस्पताल में दाखिल रोगियों को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही आयुर्वेद पद्धति प्रभावशाली रही है तथा इसमें विना किसी प्रतिकूल प्रभाव से किसी भी रोग को जड़ से मिटाने की क्षमता है।
इस अवसर पर डा0 मनु गौतम, वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, डा0 सुनील कुमार लखनपाल, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी ने भी आयुर्वेद के महत्व, स्थानीय औषधीय जड़ी-बूटियों तथा इसके उपचार बारे विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान डा0 रमेश, डा0 कुलभूषण, डा0 नीतू मंडियाल, डा0 निशा राणा, डा0 शिवानी तथा अन्य चिकित्सा अधिकारी- कर्मचारी व्र स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *