गरीब बच्चों के साथ मनाई दीवाली
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
लाडली फाउंडेशन की और से बिलासपुर के गरीब बच्चों को दिवाली के उपलक्ष्य पर मिठाई व खिलौने बांटे गए। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने झुग्गी-झोंपडिय़ों में रहने वाले गरीब बच्चों को सामान वितरीत किया। कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन की अध्यक्षा अनीता शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विशेष रूप से रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष एवं लाडली फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक ईशान अख्तर ने शिरकत की। लाडली फाउंडेशन इकाई बिलासपुर की जिला प्रवक्ता बबीता वालिया ने बताया कि दिवाली अवसर पर जिला के सभी गरीब एवं झुग्गी-झोंपडिय़ों में रहने वाले बच्चों को खिलौने और मिठाई बांटी गई। तीन चरणों में यह दिवाली उत्सव मनाया जा रहा है। जिसके चलते पहले चरण में सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले गरीब बच्चों को मिठाई बांटी गई ताकि दिवाली पर्व पर बच्चे अपने आप को अकेला न समझे। उन्होंने शहर वासियों से भी आग्रह किया है कि इस पर्व पर सभी गरीब परिवार के लोगोंं की मदद करें ताकि वह भी सक्षम लोगों की तरह दिवाली मना सके। इस मौके पर उपाध्यक्ष शालिनी शर्मा, महासचिव पवन कुमार, सह-सचिव तनवीर खान, प्रवक्ता बबिता वालिया, मुख्य सलाहकार निर्मला राजपुत, कार्यकारिणी सदस्य नीलम कुमारी, सुनील कुमार, रचना सहित अन्य मौजूद थे।

