
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तलाई में भोलेनाथ युवा क्लब के द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव युवा नेता झंडुत्ता विधानसभा विवेक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की उन्होंने अपने संबोधन में कहा की आज के समय में जहां युवा मैदानों से दूर होते जा रहे हैं और मोबाइल और इंटरनेट पर ज्यादा समय बिता रहे हैं उस दौर में इस तरह के खेलों का आयोजन करके युवाओं को मैदान से जोड़ने के लिए एक सराहनीय कदम है क्योंकि खेलों के द्वारा युवाओं का जहां शारीरिक विकास होता है वहीं इसके साथ-साथ बौद्धिक विकास भी होता है जिससे युवाओं के अंदर खेल भावना पैदा होती है और जीवन में अनुशासन भी खेलों के माध्यम से युवा अपनाते हैं उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई दी इस प्रतियोगिता में 40 के लगभग टीमें खेल रहे हैं इस अवसर पर भोलेनाथ युवा क्लब के पदाधिकारी चमन शर्मा शिवम चौहान रविंद्र शर्मा अब्दुल खालिक हरीश शर्मा राकेश ठाकुर धीरज नेगी नितिन शर्मा इरशाद मोहम्मद रमन शर्मा शशी शुभम शर्मा अतुल ठाकुर तथा विनोद गौतम संदीप भारद्वाज संदीप शर्मा बंटी वह विशाल शर्मा उपस्थित रहे
