• Sun. Apr 26th, 2026

कर्मचारी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा

Byjanadmin

Nov 5, 2018


जनवक्ता ब्यूरो ऊना
जिला विजिलेंस पुलिस ने ऊना अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा है। आरोपी की पहचान अनीश राजन निवासी ऊना के रूप में हुई है। अनीश राजन को स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने अस्पताल की पार्किंग में ही उस वक्त दबोच लिया जब वह 50 हजार रिश्वत लेने की डील कर रहा था
शिकायतकर्ता ने इस मामले की सूचना पहले से ही विजिलेंस ब्यूरो को दी हुई थी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार ऊना मुख्यालय पर एक क्लिनिक मालिक अपनी रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल के लिए अस्पताल आया था। जहां पर क्लर्क अनीश ने सर्टिफिकेट बनाने के 60 हजार रुपये मांगे। इसके बाद 50 हजार पर बात सहमत हो गयी।
पीडि़त ने काम की एवज पर रिश्वत मांगने वाले आरोपी कर्मचारी की सूचना विजिलेन्स ऊना को दी। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को रंगे हाथों ऊना अस्पताल में धर दबोचा। जबकि 50 हजार के नोट भी बरामद कर लिए। उधर स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के एएसपी सागर चंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने तथा उनके साथ इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया एवं इंस्पेक्टर कमलेश ने मौके पर जाकर आरोपी को रंगे हाथों अस्पताल की पार्किंग से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *