धनतेरस के मौके पर बिलासपुर के बाजारों में काफी चहल-पहल रही। लोग दुकानों से बर्तन और उपहार खरीदते नजर आए। बुजुर्गो के अनुसार आज के ही दिन से दीपावली पर्व का शुभारंभ हो जाता है। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाए जाने वाले धनतेरस पर्व के दिन लोग घरों के लिए बर्तन आदि खरीदते हैं। घरों में रातभर घी का दीपक भी जलाया जाता है। बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी, कपड़ों की दुकानों, बर्तनों की दुकानों में काफी भीड़ रही। लोगों ने मनपसंद खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर एलईडी, फ्रिज, वॉ¨शग मशीन की खूब खरीदारी हुई, वहीं लोगों ने चांदी से बनी मूर्तियों, गहनों को भी खरीदा। इस बार पहले के मुकाबले दाम कम होने की वजह से दुकानदारों को काफी लाभ मिला। लोगों ने इस मौके पर दोपहिया वाहनों की भी खरीदारी की। घुमारवीं में भी दुकानों में काफी भीड़ रही। इलेक्ट्रोनिक्स का व्यापार करोड़ों में होने की उम्मीद है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है।

