• Tue. Feb 3rd, 2026

प्री जनमंच गतिविधियों के तहत अधिकारी शिविरों में भाग लेना सुनिश्चित करें – विवेक भाटिया

Byjanadmin

Nov 19, 2018

सर्दियों के मौसम से निपटने के लिए आवश्यक बैठक आयोजित

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
जनमंच कार्यक्रम की सार्थकता को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी विभागों के अधिकारी चयनित पंचायतों में शिविरों का आयोजित कर लोगों को जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति जनमंच कार्यक्रम का लाभ उठा सकें। यह उद्गार उपायुक्त विवेक भाटिया ने जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुएं व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि 2 दिसम्बर को जनमंच कार्यक्रम झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कलोल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अपने आवेदन पत्रों को जनमंच से पूर्व पंजीकृत करवाना सुनिश्चित बनाए ताकि प्राथमिकता के आधार पर उनका निवारण संभव बनाया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सर्दियों के मौसम के लिए की जाने वाली तैयारियों के लिए आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जिला में हुई क्षति का जायजा लेने के लिए केन्द्र सरकार से टीम दौरे पर आ रही है। उन्होंने बताया कि जिला में बरसात के दौरान हुए भारी नुकसान वाले पांच क्षेत्रों को चयनित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग बरसात में हुई क्षति के आकलन की एक-एक प्रति भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों पर भी सम्बन्धित विभागों को तैयार रहने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में जितने भी फायर हाईड्रेंट है उनका नियमित रूप से निरीक्षण करें और उन्हें सही रखे। उन्होंने बताया कि जिला के फाॅग जोन क्षेत्रों में होर्डिंग लगाए जाएगें ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके। उन्होंने त्वरित प्रतिक्रिया टीम को भी निर्देश दिए की वह किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एडीएम विनय कुमार, एसडीएम प्रियंका वर्मा, आदेशक गृह रक्षा अजय बोध के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *