पिछले 13 सालों से इस कार्य को कर रही कमलेश चन्देल
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
राष्ट्रीय पुरष्कार से सम्मानित कमलेश चन्देल ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगेड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में गरीब बच्चों को स्वेटर बांटे। इस पाठशाला में उन्होंने 22 बच्चों को स्वेटर वितरित किये। जिनमे प्रथम कक्षा का धीरज, तृतीय का रवि, चतुर्थ का कर्ण,पंचम के सूरज, निशांत, लवलिश, सागर, कृष, छठी के आर्यन व शिवम, सातवीं के नीरज राकेश,आठवी के मुकेश, रूबी, अभिषेक, मुकेश, नोवीं के अक्षय, परमजीत, अमन, दसवीं के साहिल , टेकचंद व जमा 1 के दिनेश को स्वेटर वितरित किये। इस अवसर पर हेडमास्टर मोहिन्दर प्रकाश ने उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला की केंद्रीय मुख्य शिक्षिका रोशनी देवी, मीनाक्षी चन्देल, निशा कुमारी, अंजना व कालिदास के साथ अन्य मौजूद रहे। दिल मे समाज सेवा का जज्बा लिए व गरीब व अनाथ बच्चों के प्रति अपने स्नेह की बदौलत पिछले 13 सालों से विभिन्न स्कूलों में हर वर्ष गरीब बच्चों को स्वेटर बांटी जाती है। यह पुनीत कार्य जिला बिलासपुर से सम्बंधित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कमलेश चन्देल करती है। पिछले 13 सालों से वह इस कार्य को कर रही है। उनका कहना है गरीब बच्चों की मदद कर उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। कमलेश चन्देल ने शिक्षिता के तौर पर जिला किन्नौर से अपना सफर शुरू किया था व प्रदेश के अन्य जिलों में शिक्षिका के तौर पर बेहतरीन कार्य किया। वर्ष 2009 में वह जिला बिलासपुर सेवानिवृत्त हुई। सेवानिवृत्त होने के बाद भी उन्होंने यह कार्य शुरू रखा। कमलेश चन्देल के पति एल आई सी से सेवानिवृत्त हुए है जबकि उनके बड़ा बेटा विवेक चन्देल जिला सोलन में ए डी एम के पद पर कार्यरत है वहीं छोटा बेटा विकास चन्देल बेंगलौर में जे ई सी में सीनियर साइन्टिस्ट है।

