• Tue. Feb 3rd, 2026

लायंस क्लब ने समाजसेवा के लिये किया मीरा आचार्य को सम्मानित

Byjanadmin

Nov 19, 2018

पंजाब के बंगा में हुये समारोह में दिया गया सम्मान

जनवक्ता ब्यूरो कुल्लू
लायंस क्लब ने मनाली क्षेत्र की समाज सेविका मीरा आचार्य को उनके निस्वार्थ भाव से किये गये समाजसेवा कार्यों को लेकर सम्मानित किया है। पंजाब के बंगा में आयोजित एक गरिमापूर्ण और भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया है। समारोह में बतौर मुख्यतिथी उपस्थित श्री साई प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के सीएमडी व लायन्स क्लब बंगा के गवर्नर एस के पुंज ने उन्हें शाल ओढ़ा कर व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मीरा आचार्य को लायन्स क्लब बंगा महक 321 डी द्वारा अपना मानद सदस्य का दर्जा भी प्रदान किया गया है। क्लब के अध्यक्ष ने उन्हें लायन्स ब्राच लगाकर अपना मनोनीत सदस्य घोषित किया। मीरा आचार्य ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत लायंस क्लब द्धारा यह सम्मान प्राप्त करके देवभूमि कुल्लु मनाली को गौरवान्वित करके हिमाचल प्रदेश का भी मान सम्मान बढाया है ।
इस समारोह में पंजाब से तीन अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया जिन्होने समाज सेवा में अपना योगदान दिया है । वहीं ,हिमाचल प्रदेश के कुल्लु मनाली(नग्गर) से संबध रखने वाली मीरा आचार्य को भी लायंस क्लब की ज्यूरी द्धारा इस वर्ष सम्मान के लिये चुना गया । मीरा आचार्य ने महिला सशक्तिरण, पर्यावरण संरक्षण,सोशल जस्टिस और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपना अहम योगदान दिया है और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने में लगातार प्रयासरत हैं ।
उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब द्वारा हर वर्ष समाज में उत्कृष्ठ और सराहनीय कार्यों को लेकर लोगों का चयन करके उन्हें समानित किया जाता है जिसमें वर्ष 2018 के लिये हिमाचल प्रदेश से एक व पंजाब से तीन समाजसेवी लोगां को चयन किया गया है । इसके अतिरिक्त क्लब द्धारा गरीब लोगां को राशन वितरण करना, स्कूलों में गरीब बच्चों को वर्दियां व किताबें वितरण, समाज सेवा के कार्यों को करने में अपना अहम योगदान दिया जाता है । वहीं , मीरा आचार्य ने कहा ि क वह लायंस क्लब बंगा की पूरी टीम का दिल से आभार व्यक्त करती हैं जिन्होने उन्हे इस सम्मान के काबिल समझा और विशेष कर लायन रणबीर कपूर का धन्यवाद व्यक्त करती हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *