भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री की जयन्ती पर बोले कांग्रेस महासचिव
अगर परमाणु परीक्षण न किया होता देश सुरक्षा के मामले में पिछड़ गया होता
जनवक्ता ब्यूरो, हमीरपुर
हमीरपुर विस की ग्राम पंचायत ताल में इंदिरा गांधी की जयन्ती के उपलक्ष पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कांग्रेस महामंत्री(असंगठित कामगार वि) हि प्र एवं प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष राजीव राणा ने शिरकत की।राजीव राणा ने कहा कि इस देश को आर्थिक, सुरक्षात्मक, रूप से सुदृढ़ बनाने में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान है,इंदिरा गांधी ने सुरक्षा के क्षेत्र मंब अपने आप को बेहतर साबित किया,बर्ष1969 में बैंको का राष्ट्रीयकरण कर देश कोआर्थिक रूप से सुदृढ़ किया था और बर्ष 1971 में हुए युद्ध के दौरान पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और विजय प्राप्त की,वर्ष 1974 में राजस्थान पोखरण भूमिगत सफल परमाणु परीक्षण कर पूरे विश्व मे अपने देश का नाम ऊंचा किया था।भारत रत्न इंदिरा गांधी ने इस देश मे हरित क्रांति से लेकर महिला शशक्तिकरण तक किया, राणा के साथ कांग्रेस पदाधिकरियों ने इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर सच्ची समाज सेवा और उनके बताए रास्ते पर चलने की प्रतिज्ञा ली,कार्यक्रम में सलोचना देवी, देव राज, जीवना देवी, वीरेंद्र चंदेल,कौशल्या देवी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

