• Tue. Feb 3rd, 2026

सामाजिक सुरक्षा पैशंन लेने से वंचित पात्र 15 दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करवाएं : विवेक भाटिया

Byjanadmin

Nov 19, 2018

जन आरोग्य योजना के तहत पंचायतों में जागरूकता शिविरों का आयोजन करें

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
सामाजिक सुरक्षा पैशन के तहत जिला में 70 वर्ष से उपर की आयु के 3987 सभी पात्र वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन के दायरे में लाया गया है। इसके अतिरिक्त यदि जिला में कोई पात्र व्यक्ति जो सामाजिक सुरक्षा पैंशन लेने के पात्र हैं तथा पैशंन लेने से वंचित रह गए हों तो वह 15 दिन के भीतर जिला कल्याण अधिकारी या सम्बन्धित क्षेत्र के तहसील कल्याण अधिकारी के पास आवश्यक दस्तावेज जमा करवाना सुनिश्चित करे ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा पैंशन स्वीकृत की जा सके। यह जानकारी उपायुक्त विवेक भाटिया ने प्रशासन में दक्षता लाने बारे आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कल्याण विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के पैशन के पैंशन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पैशन लेने से वंचित न रहे।
उन्हांेने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जन आरोग्य योजना के तहत बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड में तीव्रता लाना सुनिश्चित करें ताकि जिला के सभी पात्र व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि इस योजना से आमजन को लाभान्वित करने के लिए इस सप्ताह प्रत्येक ब्लाक की 2-2 पंचायतों में जागरूकता शिविरों का आयोजन करना सुनिश्चित करें ताकि घर-द्वार पर पात्र व्यक्ति गोल्डन कार्ड बनवाकर इस योजना से लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने कृषि विभाग से कहा कि जो भी किसान वर्तमान में शून्य लागत प्राकृतिक खेती योजना के तहत कार्य कर रहे हैं उनकी सूची उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि जिला के सौन्दर्यकरण, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें नदी व नालों में गंदगी न फैलाएं तथा कूड़े-कचरे का निष्पादन सही तरीके से करें। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों से कहा कि डोर टू डोर कूड़ा-कचरा एकत्रित करवाना सुनिश्चित। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शत्प्रतिशत परिणाम तथा शिक्षा में गुणवता लाने के लिए सभी मैंटरज स्कूलों में जाएं तथा बच्चों नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें और अध्यापक अविभवको के साथ भी नियमित रूप से बैठक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने खेल अधिकारी से कहा कि जिला में बनने वाले स्वीमिंग पुल के लिए शीघ्र सभी औपचारिकताएं पूर्ण करें ताकि निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई0 समाधान में प्राप्त जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित बनाएं। इस मौके पर गो सदन, मनरेगा कार्य,केन्द्रीय विद्यालय भवन घुमारवीं, हाईड्रो इंजीनियरिंग कालेज, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, ई0 समाधान, सिंगल विंडो सिस्टम आॅन लाईन माॅड्रन रिकाॅर्ड, के अतिरिक्त विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, एडीएम विनय कुमार, एसडीएम प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, पीओ डीआरडीए संजीत सिंह, बीडीओ गौरव धीमान, डीआरओ देवी राम, के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *