महामंत्री जयकुमार ने सभी भाखड़ा विस्थापितों से इस आवश्यक बैठक मे भाग लेने का आग्रह किया
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति की एक आवश्यक बैठक स्थानीय परिधि गृह मे एतवार 25 नवंबर को शाम साढ़े तीन बजे आयोजित होगी जिसमें विस्थापितों द्वारा सरकार को विवशतावश किए गए अतिक्रमण बारे उनके हित मे न्यायालय के आदेशानुसार नीति बना कर अधिसूचना जारी करने का आग्रह किया गया था , पर विस्तृत चर्चा के बाद हिमाचल हाईकोर्ट मे न्याय पाने के लिए गुहार लगाने बारे फैसला लिया जाएगा । समिति के महामंत्री जयकुमार ने कहा कि भाखड़ा विस्थापितों ने जिले के चारों विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को न केवल ज्ञापन ही प्रस्तुत किए हैं बल्कि स्थानीय विधायक सुभाष ठाकुर के नेत्रत्व मे तीन बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से समिति के शिष्टमंडल मिला कर अपनी कठिनाइयों और समस्याओं के बारे विस्तृत जानकारी देकर राहत दिये जाने का आग्रह किया था । किन्तु एक वर्ष बीत जाने पर भी आश्वाश्नों के बावजूद भी अभी तक सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है । जिस कारण बिलासपुर नगर के भाखड़ा विस्थापितों मे भारी रोष व आक्रोश ब्याप्त हो गया है । जयकुमार ने सभी भाखड़ा विस्थापितों से इस आवश्यक बैठक मे भाग लेने का आग्रह किया है ।

