
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
बिलासपुर में शुक्रवार को सिक्खों के धर्मगुरु गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के डियारा सेक्टर में पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी रछपाल सिंह के घर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रात पांच बजे यह प्रभात फेरी नगर के डियारा सेक्टर में पुराने गुरूद्वारे से शुरू होकर मेन मार्केट, कोर्ट रोड़, कालेज चौक से होते हुए गुरूद्वारा श्री कलगीधर पहुंची। जहां पर गुरुद्वारा के मु य ग्रंथी धर्मेंद्र सिंह ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। गुरुद्वारा कलगीधर में माथा टेकने के पश्चात यह प्रभात फेरी वापिस शब्द कीर्तन करती हुई डियारा सेक्टर पहुंची। यहां पर पूर्व पार्षद रछपाल सिंह द्वारा जलपान इत्यादि का प्रबंध भी किया गया था। इस अवसर पर गुरुद्वारा के मु य ग्रंथी धर्मेंद्र सिंह ने गुरु नानक देव जी की जीवनी पर अपने विचार प्रकट किए तथा सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें। इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा कलगीधर के मु य ग्रंथी धर्मेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, हरमिंद्र सिंह, हरजीत सिंह, युवराज, कुलदीप सिंह, राम प्रकाश, चेत राम फौजी, कुलविंद्र सिंह, सतविंद्र कौर, जसविंद्र कौर, शारदा देवी, जमना देवी, गुरमीत कौर, ऊषा देवी, बंती देवी, कमला देवी, गुन्नू, चारू, रितु, , मुस्कान, सर्वजीत कौर आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रच्छपाल ने सभी जिला वासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
