
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
मुरम्मत के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए किरतपुर चंडीगढ़ मार्ग अगले तीन दिनों तक रहेगा वन वे मार्ग। उपायुक्तबिलासपुर विवेक भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वारघाट -गडामोडा राष्ट्रीय राज मार्ग के मध्य कैनची मोड़ के समीप क्षतिग्रस्त मार्ग की मुरम्मत के मद्देनजर स्वारघाट की ओर से चंडीगढ़ किरतपुर जाने वाले वाहनों के लिए एक तरफा मार्ग प्रयोग में लाये जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि स्वारघाट से चंडीगढ़ रोपड़ आदि क्षेत्रों को जाने वाले वाहन स्वारघाट से वाया नालागढ़ से जाएंगे जबकि किरतपुर इत्यादि स्थलों को जाने वाले वाहनों की सुविधा के लिए स्वारघाट वाया टोबा से जाने की व्यवस्था लागू रहेगी। उन्होंने बताया यह व्यवस्था स्वारघाट की ओर से जाने वाले वाहनों के लिए की गई है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। नीचे की ओर अथवा चंडीगढ़ इत्यादि से स्वारघाट की तरफ से आने वाले वाहनों पर यह नियम लागू नही होगा। उन्होंने वाहन चालकों से व्यवस्थओं को मूर्तरूप देने का भी आग्रह किया।
