
जनवक्ता ब्यूरो शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रसिद्ध साहित्यकार पीयूष गुलेरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्य के कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले गुलेरी का आज निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य की दुनिया में श्री गुलेरी का बहुत बड़ा योगदान रहा है और विशेषकर पहाड़ी साहित्य में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने पहाड़ी, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू इत्यादि विभिन्न भाषाओं में पुस्तकें लिखी हैं।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
