• Mon. Jul 6th, 2026

मुख्यमंत्री 3 और 4 दिसम्बर को बिलासपुर को देगें करोड़ों रूपए की सौगातें

Byjanadmin

Dec 1, 2018


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 3 व 4 दिसम्बर को जिला बिलासपुर के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र झंडूता तथा घुमारवीं में करोड़ों रूपए की विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त विवेक भाटिया ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 3 दिसम्बर को मुख्यमंत्री प्रातः 10ः20 पर बरठीं में 33 के0वी0 सब स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 10ः55 पर बरठीं में अटल आदर्श आवासीय शिक्षा ज्योति लांच करने के उपरांत बरठीं में ही सरगल-कोटला-भाबा-बरठीं के लिए संवर्धन जलापूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 11ः45 पर कजैल में तुगंड़ी-कजैल-समोह-विजयपुर के लिए जलापूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे। उसके उपरांत मुख्यमंत्री 12ः45 पर बेहना में बेला-बेहना ब्रहमणा सड़क पर बनने वाले 50 मि0 लम्बें पुल की आधारशिला रखेंगे तदोपरांत 1ः30 पर झंडूता में सर्कुलर रोड़ की आधारशिला, मुख्यमंत्री लोक सदन की आधारशिला तथा बैहरन में स्किल डेवलपमैंट स्पोर्टस ट्रेनिंग सैंटर की भी आधारशिला रखेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 1ः50 पर राजकीय काॅलेज झंडूता के नजदीक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम परिधि गृह बिलासपुर में होगा।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री 4 दिसम्बर को प्रातः10ः25 पर घुमारवीं कोर्ट काॅपलैक्स में डिप्टी डिस्ट्रिक अॅटोरनी, सहायक जिला अॅटोरनी, पब्लिक प्रोसिक्यूटर कार्यालय की आधारशिला के उपरांत पनोह-तकरेड़ा-तरोंतड़ा-घुमारवीं सड़क की अपग्रेडेशन का भूमि पूजन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 11ः10 पर बाड़ी मझेड़वां में बाड़ी-करंगोड़ा के लिए आंशिक रूप से छुटी हुई बस्तियों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन करने के उपरांत 11ः55 पर घंडालवी में लदरौर-जाहू सड़क वाया हटवाड़ के अपग्रेडेशन के लिए भूमि पूजन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 12ः45 पर सेऊ-बद्धाघाट-नसवाल संवर्धन जलापूर्ति योजना का उद्घाटन करने के उपरांत राजकीय काॅलेज घुमारवीं में लाईब्रेरी का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा का सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *