
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
राजकीय महाविद्यालय झंडूता में लगभग 60 स्वयं सेवियों को स्वास्थ्य, पोषक, स्वच्छता एवं नशीले पदार्थों का स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिक्षक प्रवीन शर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आहवान करते हुए कहा कि नशा शरीर के साथ-साथ परिवार तथा समाज का भी नाश कर देता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे को त्यागकर अपनी ऊर्जा को सामाजिक कार्यों में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा नशे का त्याग कर स्वास्थ्य जीवन के लिए पोष्टिक आहार का सेवन करें और अन्य लोगों को भी स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करें। उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए युवा अपने आस-पास के परिसर तथा गांव में स्वच्छता का ध्यान रखें ताकि स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सके। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रधानाचार्य नीना वासुदेवा तथा एन.एस.एस. प्रभारी प्रोफेसर रेखा शर्मा भी उपस्थित रही।
